PM KISAN Samman Nidhi Yojana 2022
उद्देश्य
PM KISAN Samman Nidhi Yojana ke uddhesh
देशमे छोटे और सीमांत किसानो को प्रत्यक्षता आय सबंधी सहायता दिए जाने के प्रयोजनार्थ एक सुव्यवस्थित कार्य व्यवस्था कायम करने के लिए भारत सर्कार द्वारा केंद्र से शत प्रतिशत सहायता के साथ PM-KISAN (PM KISAN Samman Nidhi Yojana) नाम की योजना लागु की गई है।
यह योजना (PM KISAN Samman Nidhi Yojana) छोटे और सीमांत किसानो को उनके निवेश और अन्य जरूरतों के लिए एक सुनिश्चित आय सहायता सुनिश्चित करते हुए पूरक आय प्रदान करेगा। जिससे उनकी उभरती जरूरतों को तथा विशेष रूप से फसल चक्र के पश्यात संभवित आय प्राप्त होने से पूर्व होने वाले संभावित व्ययों की पूर्ति सुनिश्चित होगी।
यह योजना (PM KISAN Samman Nidhi Yojana) उन्हें ऐसे खर्चो को पूरा करते हुए किसानो को साहूकारों के चुंगलमे पड़ने से भी बचाएगी और खेती के कार्यकलापों में किसानो की निरंतरता सुनिश्चित करेगी। यह योजना किसानो को अपनी कृषि पद्धतियों के आधुनिकरण के लिए सक्षम बनाएगी और उनके लिए सम्मानजनक जीवनयापन करने का मार्ग प्रशश्त करेगी।
योजना लागु करने की तिथियां
यह योजना ०१/१२/२०१८ से लागु की गयी है तथा पात्र किसान परिवारों को यह लाभ इसी तिथि के पश्यात की अवधि से लाभ मिलेगा।
पात्र किसान परिवारों परिवारों की पहचान के लिए कट ऑफ़ डेट ०१/०२/२०१९ निश्चित की गयी है। अर्थात इस स्थिति पर पर स्थित भूअधिकारो को ही आधार मानकर सहायताकी पात्रता निश्चित की जाएगी।
०१/०२/२०१९ के पश्च्यात किसी किसान के मृत्यु के उपरांत उनके वारिस भी योजना के लाभ पाने के पात्र होंगे बशर्ते उनका परिवार लघु सीमांत श्रेणी का हो।
पात्र किसान परिवारों की पहचान के लिए कट ऑफ़ डेट में कोई भी बदलाव केबिनेट के अनुमोदन से ही किया जायेगा।
परिवार की परिभाषा
पात्र लघु एवं सीमांत परिवार एक ऐसा परिवार होगा जिसमे पति पत्नी तथा अवयस्क बच्चे (जिनकी आयु १८ वर्ष से काम हो) सम्मलित हे, जिनके पास राज्य तथा केंद्रशासित प्रदेशो के भूअभिलेख में सम्मिलित रु से दो हेक्टर तक की कृषि योग्य भूमि का स्वामित्व हो।
पात्र परिवारों के चिन्हीकरण
वर्ष २०१५-२०१६ में हुए कृषि गणना के आंकड़ों के आधार पर वर्ष २०१८-१९ में लघु एवं सीमांत कृषि परिवारों का अनुमान किया गया है। तदनुसार वर्ष २०१८-१९ के लिए लघु एवं सीमांत किसानो के पास भू-जोतो की अनुमानित संख्या १३.१५ करोड़ हे।
उच्च आय श्रेणी के परिवारों के संभवित पात्रता श्रेणी से बहार होने के परिप्रेक्ष्यमे पात्र परिवारों की संख्या अनुमानित रूप से १२.५० करोड़ होगी।
वित्तीय आवश्कयता
यह योजना (PM KISAN Samman Nidhi Yojana) शतप्रतिशत केंद्र पोषित योजना के रूप में लागु की गई है।
प्रत्येक चार माह की किश्त पर लगभग २५ हजार करोड़ तथा पुरे वर्ष में ७५ हजार करोड़ का व्यय अनुमानित है।
वर्ष २०१८-१९ के पूरक मानगो में २० हजार करोड़ रूपये का प्रस्ताव किया गया है। इसी प्रकार वर्ष २०१९-२० के लिए ७५ हजार करोड़ रूपये प्रस्तावित है।
पात्र लघु सीमांत कृषक परिवारों को सहायता
पात्र लघु सीमांत परिवारों को प्रति वर्ष ६००० रूपये की सहायता आधार से जुड़े बैंक खातों में सीधे चार – चार माह की तीन किश्तों में उपलब्ध कराइ जाएगी।
पात्र परिवारों को ०१.१२.२०१९८ से ३१.०३.२०१९ की अवधि की प्रथम किश्त को पात्र परिवारों इसी वित्तीय वर्ष में चिन्हीकरण के तत्काल बाद ही हस्तांतरित कर दी जाएगी।
पात्र लाभार्थियों का आधार अनिवार्य रूप से लिया जायेगा। वर्ष २०१९-२० से लाभ का हस्तांतरण आधार आधारित डेटाबेस के माध्यम से ही सीधे बैंक अकाउंट में किया जायेगा।
परन्तु वर्ष २०१८-१९ की प्रथम किश्त जारी करने के लिए उन्ही लाभार्थियों का आधार लिया जायेगा जिनके पास उपलभ्ध है तथा शेष लाभार्थियों से उनकी पहचान के लिए एक वैकल्पिक पहचान पत्र प्राप्त किये जायँगे। परन्तु ऐसे लाभार्थियों के आधार हेतु मानांकन अनिवार्य रूप से करा दिया जायेगा जिससे की आगामी किश्ते आधार आधारित डेटाबेस से हो।
राज्य तथा केंद्रशासित प्रदेश जो की पात्र लाभार्थियों के चयन के लिए उत्तरदायी होंगे, यह सुनिश्चित करेंगे की किसी भी अपात्र परिवार का चयन न हो तथा एक व्यक्ति/परिवार को एक से ज्यादा बार लाभ ना मिल सके।
योजना के कार्यान्वयन की निगरानी
(PM KISAN Samman Nidhi Yojana) योजना के अनुश्रवण हेतु कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग के आधीन एक परियोजना प्रबंधन इकाई स्थापित की जाएगी।
यह इकाई एक मुख्य अधिशाषी अधिकारी CEO के आधीन कार्य करेगी, जो की योजना के क्रियान्वन के साथ साथ इसके व्यापक प्रचार – प्रसार के लिए उत्तरदायी होंगे।
राज्य व् जिल्ला स्तर पर केबिनेट सचिव की अध्यक्षता में एक अनुश्रवण समिति की व्यवस्था की गयी है।
PM Kisan 12th Installment Date 2022
भूलेखों की सत्यापन के चलते पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM KISAN Samman Nidhi Yojana) को जारी होने में देरी हो रही है. ये राशि सितंबर महीने में किसानों के खाते में भेजी जानी थी. लेकिन ई-केवाईसी और भूलेखों के सत्यापन के चलते फिलहाल इसमें देरी हो रही है.
10 करोड़ से ज्यादा किसान 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक किसानों के खाते में 2000 रुपये की किस्त अक्टूबर महीने में किसी भी दिन भेजी जा सकती है.. माना जा रहा है दिवाली के पहले किसानों के खाते में ये राशि भेजकर सरकार उन्हें तोहफा दे सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 17 और 18 अक्तूबर को कृषि स्टार्टअप कॉनक्लेव और किसान सम्मेलन 2022 के दौरान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12वीं किस्त जारी करसकते हैं।
बता दें कि पीएम किसान योजना (PM KISAN Samman Nidhi Yojana) के तहत हर चार महीने के अंतराल पर मिलने वाली यह राशि दो-दो हजार रुपये की होती है. इसके तहत साल भर में किसानों को कुल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है.
पीएम किसान सम्मान निधि (PM KISAN Samman Nidhi Yojana) की जारी अब तक की गई किस्त
पीएम किसान सम्मान निधि की पहली किस्त | फरवरी 2019 में जारी हुई |
पीएम किसान सम्मान निधि दूसरी किस्त | 2 अप्रैल 2019 को जारी की गई. |
पीएम किसान सम्मान निधि तीसरी किस्त | अगस्त 2019 में जारी हुई. |
पीएम किसान सम्मान निधि चौथी किस्त | जनवरी 2020 में जारी हुई. |
पीएम किसान सम्मान निधि 5वीं किस्त | 1 अप्रैल, 2020 में जारी की गई |
पीएम किसान सम्मान निधि छठी किस्त | 1 अगस्त 2020 में जारी हुई. |
पीएम किसान सम्मान निधि की सातवीं किस्त | दिसंबर 2020 में जारी की गई. |
पीएम किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त | 1 अप्रैल 2021 में जारी की गई. |
पीएम किसान सम्मान निधि की 9वीं किस्त | 09 अगस्त 2021 को जारी हो गई है. |
पीएम किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त | 1 जनवरी 2022 |
पीएम किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त | 31 मई 2022 |
पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त |
किसान सम्मान निधि योजना (PM KISAN Samman Nidhi Yojana) लिस्ट जारी होने का समय
प्रथम क़िस्त | अप्रैल से जुलाई अंत तक आती है |
दूसरी क़िस्त | अगस्त से नवम्बर अंत तक आती है |
तीसरी क़िस्त | दिसम्बर से मार्च अंत तक आती है |
ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य | PM Kisan e kyc Update
दरअसल, 12वीं किस्त के बारे में जानें लेकिन उससे पहले आप ये जरूर जान लें कि योजना से जुड़े सभी किसानों को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
अगर आपने किसी कारण से अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो पीएम किसान पोर्टल के मुताबिक आप ओटीपी बेस्ड केवाईसी ऑनलाइन कर सकते हैं। साथ ही अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी आप केवाईसी करवा सकते हैं।
नोट :- PMKISAN पंजीकृत किसानों के लिए eKYC अनिवार्य है। PMKISAN पोर्टल पर OTP आधारित eKYC उपलब्ध है और बायोमेट्रिक आधारित ईकेवाईसी के लिए निकटतम सीएससी केंद्रों से संपर्क किया जा सकता है।
PM Kisan Beneficiary Status 2022 | किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें
- सबसे पहले आपको लिस्ट में नाम देखने के लिए किसान सम्मान निधि योजना (PM KISAN Samman Nidhi Yojana) की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा या आप सीधे वेबसाइट पर जाने के लिए इस लिंक का उपयोग करे।
- इसके बाद पीएम किसान योजना का वेबसाइट खुल जायेगा जिसमे farmer corner के सेक्शन में beneficiary list के ऑप्शन होगा जिसे सेलेक्ट करना है।
- अब आपके स्क्रीन पर फॉर्म ओपन जिसमे आपको सबसे पहले state का ऑप्शन होगा जिसमे आपको अपना राज्य चुनना है।
- राज्य को चुनने के बाद जिला चुनना है फिर ब्लॉक चुनना है फिर ग्राम पंचायत को चुनकर get report के ऑप्शन को सेलेक्ट कर देना है।
- गेट रिपोर्ट के ऑप्शन को सेलेक्ट करने के बाद आपके ग्राम के जितने भी किसान के सम्मान निधि योजना (PM KISAN Samman Nidhi Yojana) के लिस्ट में नाम है खुल जायेगा जिसमे आप अपना नाम ढूंढ कर देख सकते है।
- इस प्रकार आप आसानी से इस योजना के लिस्ट में अपना नाम देख कर जान सकते है कि आपका नाम है या नहीं है।
जैसा की दोस्तों आप जानते है की इस योजना के तहत एक साम में तीन किस्ते आती है | एक क़िस्त के तहत लाभार्थी किसान को 2,000 रुपये की राशी प्राप्त होती है | पीएम किसान योजना (PM KISAN Samman Nidhi Yojana) के तहत सरकार के द्वारा क़िस्त जारी करने का समय कुछ इस प्रकार से है :-
पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM KISAN Samman Nidhi Yojana) रजिस्ट्रेशन (ऑनलाइन आवेदन)
यदि आप भी अपना पंजीकरण (Registration) इस योजना में कराना चाहते हैं, तो इसके लिए दो तरीके हैं पहला ऑनलाइन और दूसरा ऑफलाइन | यदि किसान चाहे तो इसके लिए कॉमन सर्विस सेंटर जाकर भी रेजिस्ट्रेशन करा सकते हैं , या फिर खुद से ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन करें
- इसके लिए सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ को ओपन करें |
- ‘New Farmer Registration’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना आधार नंबर डाले और साथ ही कैप्चा कोड डालकर राज्य को चुने और आगे की प्रक्रिया के लिए आगे बढ़े |
- आपके सामने एक फॉर्म खुल कर आएगा, इसमें आपको आवेदन फॉर्म द्वारा मांगी गयी जानकारी को ठीक – ठीक भरना होगा।
- इसमें आपको अपने बैंक खाता संख्या और अन्य विवरण भी देने होंगे |
- फॉर्म भर जाने पर सबमिट बटन पर क्लिक कर फॉर्म को सबमिट कर दे |
पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM KISAN Samman Nidhi Yojana) सम्बन्धित आवश्यक दस्तावेज
PM Kisan samman Nidhi yojana के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते है। उन्हें कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता भी होती है। उन सभी दस्तावेजों की सूची आर्टिकल में नीचे दी जा रही है। सभी उम्मीदवार लेख में दी गयी सूची के माध्यम से दस्तावेज सम्बन्धित सभी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं।
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- कृषक होने का प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- खाता खतौनी की नकल
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक अकाउंट का विवरण
- आय प्रमाण पत्र
- उम्मीदवार भारत देश का निवासी होना अनिवार्य है।
- किसान आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
किसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनाएं ?

KCC के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वे हमारे द्वारा बताये गए प्रोसेस के माध्यम से आसानी से अपना किसान क्रेडिट कार्ड का आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी अपना किसान क्रेडिट कार्ड बनाना चाहते हैं तो आप हमारे द्वारा दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। आइये दखते हैं-
- किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले अपने नजदीकी बैंक में जाना होगा।
- वहां से केसीसी का आवेदन करने के लिए आवेदन फॉर्म लें या फिर उम्मीदवार किसान क्रेडिट कार्ड फॉर्म को ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं।
- फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक सूचना भरें और उसमे सभी सम्बन्धित दस्तावेजों को अटैच कर लें।
- अब पुरे फॉर्म की जांच करने के बाद सम्पूर्ण फॉर्म को उसी बैंक में जमा कर दें जहां से आपने फॉर्म प्राप्त किया था।
- फिर कुछ दिनों में आपका किसान क्रेडिट कार्ड बन जाता है।
KCC Form Download Kaise Karen
यहाँ हम आपको किसान क्रेडिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहें हैं। अगर आपने भी केसीसी हेतु आवेदन किया हैं और आप अपना केसीसी डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं –
- किसान क्रेडिट कार्ड फॉर्म डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएँ।
- होम पेज में आपके सामने Download KCC Form का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
- फिर आपके सामने किसान क्रेडिट कार्ड फॉर्म खुल जाएगा।
- पेज में डाउनलोड पर जा कर आप KCC Form को डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM KISAN Samman Nidhi Yojana) के बारे में कुछ जरूरी सूचना
योजना का नाम | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM KISAN Samman Nidhi Yojana) |
योजना को लागू करने वाले | किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार |
उद्देश्य | किसानो की आर्थिक सहायता |
लाभार्थी | सभी आर्थिक रूप से गरीब किसान |
आवेदन करने की प्रारंभ तिथि | फरवरी 2019 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
वर्तमान वर्ष | 2022 |
आधिकारिक वेबसाइट | pmkisan.gov.in |
पीएम किसान एप्प | यहाँ क्लिक करें |
KCC किसान क्रेडिट कार्ड फॉर्म | यहाँ क्लिक करें |
PM Kisan Mobile App डाउनलोड कैसे करें ?
यदि आप किसान योजना लिस्ट या किसान योजना के तहत अपना स्टेटस वेबसाइट के माध्यम से नहीं देखना चाहते है तो आप PM kisan app यानि की PMKISAN GoI की मदद से यह देख सकते है | Google play store से आसानी से आप pm kisan app download कर सकते है |
राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी), इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा डिजाइन और विकसित पीएम-किसान मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है |
- मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM KISAN Samman Nidhi Yojana) की ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा |
- वेबसाइट के होम पेज पर Farmers Corner के सेक्शन में Download PMKISAN Mobile App का आप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें |
- आपके सामने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM KISAN Samman Nidhi Yojana) का मोबाइल एप ओपन हो जायेगा | आप इनस्टॉल पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते है |
प्रधानमंत्री किसान सम्मान आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए दिशा-निर्देश एवं घोषणा
प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना (PM KISAN Samman Nidhi Yojana) अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा केंद्र सरकार को भेजे गए कुछ सत्यापित आवेदनों में PFMS द्वारा राशि अंतरण के समय निम्न प्रकार की त्रुटियाँ पायी गई जिसके कारण राशि अंतरित नहीं हो पायी एवं आवेदन त्रुटि सुधार के लिए वापस भेज दी गयी है-
- किसान का नाम “ENGLISH” में होना जरूरी है- जिन किसान का नाम आवेदन में “HINDI” में है, कृपया नाम संशोधित करें।
- आवेदन में आवेदक का नाम और बैंक अकाउंट में आवेदक का नाम भिन्न होना- किसान को अपने बैंक शाखा जा कर बैंक में अपना नाम आधार और आवेदन में दिये गए नाम के अनुरूप करना होगा।
- IFSC कोड लिखने में गलती।
- बैंक अकाउंट नंबर लिखने में गलती।
- गाँव के नाम में गलती।
उपर्युक्त सभी प्रकार की त्रुटियों में सुधार के लिए आधार सत्यापन जरूरी है। अतः मैं प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना आवेदन के त्रुटियों में आवश्यक सुधार करने के लिए आधार सत्यापन की अनुमति देता/देती हूँ। आधार सत्यापन के लिए किसान अपने निकटतम CSC/वसुधा केंद्र/ सहज केंद्र से संपर्क करें।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana RFT क्या है ?
क्या आप जानते हैं आरएफटी क्या है ? RFT की फुल फॉर्म रिक्वेस्ट फॉर ट्रांसफर हैं। जब उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपना पेमेंट प्रोसेस चेक करते हैं तो Rft Signed by State for 1st, 2nd, 3rd, 4th, 5th या 6th इन्स्टालमेन्ट दिखाता है। ऐसा इसलिए दिखाई देता है क्योंकि राज्य सरकार द्वारा केंद्र सरकार को इन्स्टालमेन्ट भेजने का अनुरोध किया जाता है जिसमें ये सत्यापित होता है की आपका अकाउंट वैद्य है। और केंद्र सरकार इसमें पैसे भेज सकती है।
पीएम किसान सम्मान निधि (PM KISAN Samman Nidhi Yojana) की जानकारी / शिकायत हेतु हेल्पलाइन नंबर
यदि किसी लाभार्थी कि किसी वजह से किसी माह कोई क़िस्त नहीं आती हैं या किसी तरह की कोई समस्या या शिकायत हो तो उसके लिए PM KISAN हेल्पलाइन नंबर 155261 पर कॉल जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |
इसके अलावा टोल फ्री नंबर 18001155266 या पीएम किसान लैंडलाइन नंबर 011-23381092, 23382401 पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |
इसके अतिरिक्त एक और हेल्पलाइन नंबर 0120-6025109 या फिर ई-मेल आईडी pmkisan-ict@gov.in भी उपलब्ध हैं|
किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट (PM KISAN Samman Nidhi Yojana) से जुड़े सवाल:
Q. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM KISAN Samman Nidhi Yojana) क्या है ?
Ans. यह योजना भारत सरकार के द्वारा चलाई गई है | इस योजना के तहत लाभार्थी किसान को प्रतिवर्ष 6000 रूपये की आर्थिक मदद दी जाती है |
Q. पीएम किसान योजना का पैसा कितनी क़िस्त में किसानो को दिया जाता है ?
Ans. प्रतिवर्ष तीन किस्तों में किसानो के खाते में यह पैसा ट्रान्सफर किया जाता है |
Q. किसान सम्मान निधि योजना (PM KISAN Samman Nidhi Yojana) के लिए आवेदन कैसे करें?
Ans. आप इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन खुद से आवेदन कर सकते है.
Q. पीएम किसान योजना की अब तक कितनी क़िस्त किसानो के खाते में ट्रान्सफर की जा चुकी है ?
Ans. अब तक 11 क़िस्त किसानो के खाते में ट्रान्सफर की जा चुकी है |
Q. किसान योजना की 12वीं क़िस्त कब आएगी ?
Ans. केंद्र सरकार किसानो के खाते में यह 12वीं क़िस्त अक्टूबर माह में ट्रान्सफर कर जा सकती है |
Q. मेरे पास आधार कार्ड नहीं है तो क्या में इस योजना का लाभ ले सकता हूँ ?
Ans. नहीं, आप इस योजना का लाभ नहीं ले सकते है | प्रधानमंत्री किसान योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास आधार कार्ड का होना जरुरी है |
Q. प्रधानमंत्री किसान निधि योजना में आप अपना बैंक नंबर में सुधार कैसे कर सकते हैं?
Ans. किसी किसान ने यदि आवेदन करते समय अपना बैंक नंबर गलत दे दिया हो तो आप उसमे सुधार के लिए अपनी तहसील में जायें ,वहां से खाता नंबर में सुधार करवाया जा सकता है।
Q. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM KISAN Samman Nidhi Yojana) की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?
Ans. https://pmkisan.gov.in/
Q. किसान सम्मान निधि योजना में कितनी जमीन होनी चाहिए?
Ans. वे सभी किसान भाई जिनके पास खेती करने योग्य जमीन है वे इस योजना का लाभ ले सकते है.
Q. किसान सम्मान निधि योजना (PM KISAN Samman Nidhi Yojana) का लाभ कैसे मिलेगा ?
Ans. इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको इसमें आवेदन करना होगा. आप किसान योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है. आवेदन करने के बाद आपको इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जायेगा.
Q. किसान योजना में eKYC क्या है?
Ans. जो लोग किसान योजना का लाभ गलत तरीके से ले रहे है एसे लोगो पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने eKYC को शुरू किया है. अगर आप eKYC नहीं करवाते है तो आपके बैंक खाते में इस योजना का पैसा नहीं आएगा.
Q. किसान सम्मान निधि योजना (PM KISAN Samman Nidhi Yojana) हेल्पलाइन नंबर क्या है?
Ans. PM-Kisan Helpline No:155261, 011-24300606